{"_id":"5c65ba6dbdec226bbc65702d","slug":"181550170733-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरुल उलूम कर्मचारी के घर से सोने चांदी के जेवर व नगदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरुल उलूम कर्मचारी के घर से सोने चांदी के जेवर व नगदी चोरी
देवबंद (सहारनपुर)। खानकाह पुलिस चौकी क्षेत्र की सगीर कालोनी में चोरों ने दारुल उलूम के कर्मचारी के मकान के ताले तोड़कर वहां से सोने चांदी के जेवर व हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ली।
विज्ञापन
मोहल्ला खानकाह (सगीर कालोनी) निवासी मसीउल्लाह बुधवार को परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए हुए थे। शाम के समय वापस लौट तो उन्हें मुख्यद्वार पर लगा ताला टूटा हुआ मिला। भीतर गए तो सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था और कमरों में लगे ताले भी टूटे हुए थे। मसीउल्लाह के मुताबिक चोरों ने शाम के समय घटना को अंजाम दिया है। वह अलमारी में रखी सोने चांदी के जेवर व हजारों रुपये की नगदी चोरी करने के साथ ही बेड के भीतर रखा कीमती सामान भी उठाकर ले गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मसीउल्लाह समेत आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ करते हुए शीघ्र ही घटना का खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया है। चोरी की घटना को लेकर मोहल्लावासियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस चौकी नजदीक होने के बाद भी उक्त इलाके में चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं। लेकिन आज तक पुलिस ने किसी भी घटना का खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।