{"_id":"5c4a110bbdec2211df412960","slug":"181548357899-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहाना मिल के लिपिक के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहाना मिल के लिपिक के अपहरण का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहाना मिल के कर्मचारी को अगवा करने की कोशिश
मुजफ्फरनगर/ रोहाना। रोहाना शुगर मिल के क्रय विभाग में कार्यरत लिपिक को कार सवारों ने अगवा करने की कोशिश की। पीड़ित ने एसपी सिटी से मिलकर कार्रवाई के साथ ही सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना स्थित इंडियन पोटाश लिमिटेड की शुगर मिल में तितावी के गांव लडवा निवासी अमित लिपिक है। वह रोजाना गांव से बाइक से ड्यूटी आता-जाता है। पीड़ित ने बृहस्पतिवार सुबह एसपी सिटी ओमवीर सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह बुधवार शाम करीब 5.30 बजे ड्यूटी पूरी कर रोजाना की तरह बाइक से गांव जाने के लिए शुगर मिल से निकला था। आरोप है कि जैसे ही वह गांव बधाई कलां मोड़ से आगे बढ़ा, वहां पहले से मौजूद आल्टो कार में सवार चार-पांच लोगों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। कुछ दूर आगे चलने पर आरोपी कार सवारों ने अमित की बाइक में टक्कर मार दी, जिसके बाद नीचे गिरने पर कार सवारों ने उसे अगवा कर गाड़ी में डालने का प्रयास किया। इस पर पीड़ित ने किसी तरह शोर मचाते हुए अपनी बाइक उठाई और वापस रोहाना की तरफ भागने लगा। रोहाना पहुंचकर युवक ने सीधे पुलिस चौकी में बाइक घुसा दी। पुलिस को कार सवार बदमाशों द्वारा अपना अपहरण करने के प्रयास की सूचना दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला। एसपी सिटी ने थाना पुलिस को मामले की जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, एसएसआई शहर कोतवाली समयपाल अत्री का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया जांच में संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। घटना से संबंधित साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।