{"_id":"5c0eb347bdec2241871ffb4f","slug":"181544467271-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंसर हत्याकांड के विरोध में बंद रहा बाजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंसर हत्याकांड के विरोध में बंद रहा बाजार
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। सोमवार दोपहर मोहल्ला गणेशपुरी में पोस्टमार्टम के बाद फाइनेंसर नीरज का शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान मृतक के घर पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की सुरक्षा में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। फाइनेंसर हत्याकांड को लेकर इंदिरा मूर्ति के पास शिवलोक मार्केट बंद रही।
पोस्टमार्टम के बाद नीरज का शव सोमवार दोपहर 2.30 बजे के करीब घर पर पहुंचा। शव के घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार की महिलाएं शव से लिपटकर बिलख पड़ीं। नगर के लोग और रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना दे रहे थे। इसके बाद पुलिस की सुरक्षा में श्मशान घाट पर परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। सीओ डॉ राजीव कुमार सिंह व इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह सहित थाना खतौली के अलावा मंसूरपुर व रतनपुरी का पुलिस बल भी तैनात रहा। वहीं, नीरज हत्याकांड के विरोध में व्यापारियों ने इंदिरा मूर्ति के पास शिवलोक मार्केेट बंद रखा। व्यापारियों ने मांग की कि जल्द से जल्द नीरज के हत्यारोपियों को पुलिस गिरफ्तार करे।