फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हाईवे पर ट्रक चालक पर हमला, नकदी लूटी

हाईवे पर ट्रक चालक पर हमला, नकदी लूटी

Sun, 02 Dec 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रक चालक पर हमला, नकदी लूटी
हाईवे पर ट्रक चालक पर हमला, नकदी लूटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
छपार। हाईवे पर कई लोगों ने ट्रक को रुकवाकर चालक पर हमला कर 35 हजार की नकदी लूट ली। पुलिस ने मौके से दो हमलावरों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि शांतिभंग में चालान कर पल्ला झाड़ लिया। ट्रक चालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुरकाजी निवासी जुल्फिकार ट्रक चलाता है। पीड़ित के परिजनों ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार शाम जुल्फिकार ट्रक लेकर मुजफ्फरनगर से लौट रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर छपार क्षेत्र में स्थित मस्जिद के सामने पहुंचा। अचानक कई लोगों ने ट्रक के आगे खड़े होकर उसे जबरन रुकवा लिया। ट्रक रुकते ही हमलावरों ने जुल्फिकार को ट्रक से नीचे खींचकर उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने ट्रक चालक से भाड़े के 35 हजार रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस व कागजात आदि भी लूट लिए। शोर मचाने पर हमलावर धमकी देते हुए फरार होने लगे। जिनमें से दो को आसपास के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जुल्फिकार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मौके से पकड़े गए दो हमलावरों चरथावल निवासी शाहरूख और छपार निवासी वीसा का महज शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। ट्रक चालक के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर रोष जताते हुए छपार निवासी सत्तार, चरथावल निवासी आशू व कुटेसरा निवासी सलीम को नामजद करने के साथ ही कई अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन




प्रधान पर आरोप लगाए
छपार। थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उनके गांव में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। आरोप है कि तीन दिन पहले ग्राम प्रधान ने उसके घर के सामने बने चबूतरे को जबरन तुड़वा दिया। विरोध करने पर प्रधान ने तीन साथियों के साथ घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वहीं, प्रधान का कहना है कि चबूतरा सड़क के बीच आ रहा था, जिसके चलते उसे तोड़ा गया है। इसी के चलते उस पर फर्जी आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पेट्रोल पंप से बैट्री चोरी
छपार। गांव खामपुर में मंदिर के सामने राहुल पाल का मिनी पेट्रोल पंप है। बृहस्पतिवार देर रात मालिक की गैर मौजूदगी में बदमाशों ने उसके कमरे का ताला तोड़कर छह बैट्री चोरी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




भाजपा की पदयात्रा का शुभारंभ
छपार। पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जाने वाली पदयात्रा का शुभारंभ हाईवे स्थित श्री विश्वनाथ शिव मंदिर परिसर में सहारनपुर विधायक राजीव गुम्बर ने किया। यात्रा से पूर्व कार्यकर्ताओं को पदयात्रा के रूट के संबंध में जरूरी जानकारी दी। राजीव गर्ग, कुष्वेंद्र तोमर, राकेश आडवाणी, धर्मेंद्र तोमर, पंकज त्यागी, राजकुमार त्यागी, नरेश कोरी, विजयपाल, विष्णुदत्त त्यागी, उमेश, रामपाल टेलर, यतेंद्र त्यागी व प्रवीण चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed