{"_id":"5c002dc4bdec2241a26d9826","slug":"181543515588-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के 1.20 लाख रुपये लेकर बदमाश फरार हुए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान के 1.20 लाख रुपये लेकर बदमाश फरार हुए
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
किसान से 1.20 लाख रुपये लूटा
खतौली। दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाश किसान के ट्रैक्टर की सीट पर टंगे थैले के अंदर से 1.20 लाख रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। फुटेज में बाइक सवारों की तस्वीर दिखाई दे रही है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश प्रारंभ कर दी है।
जानसठ के गांव राजपुर तिलौरा निवासी किसान प्रवीण पुत्र राजकुमार बृहस्पतिवार दोपहर को अपना ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर सरिया लेने के लिए खतौली आया था। किसान ने एसबीआई बैंक से 1.20 लाख रुपये की रकम निकाल ली। किसान ने रकम को थैले में रखी और अपनी सीट के पीछे टांग दिया। इसके बाद किसान जीटी रोड पर स्थित पाल ब्रदर्स की दुकान पर पहुंचा। किसान प्रवीण ने 90 हजार रुपये का सरिया व्यापारी से खरीदा और उस सरिये को ट्रैक्टर ट्रॉली में लाद लिया। किसान व्यापारी की दुकान के सामने ही ट्रैक्टर ट्रॉली में सरिये में रस्सा बांध रहा था। इसी दौरान वहां पर बाइक सवार तीन युवक पहुंचे। पीड़ित किसान ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार तीन बदमाश ट्रैक्टर की सीट पर टंगे थैले से 1.20 लाख रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने आसपास दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बाइक सवार तीन बदमाशों की तस्वीर दिखाई दे रही है। पीड़ित किसान ने पुलिस को तहरीर दे दी है।