फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रोहाना कलां से चोरी भैंसा मदीना कॉलोनी से बरामद

रोहाना कलां से चोरी भैंसा मदीना कॉलोनी से बरामद

Tue, 06 Nov 2018 12:57 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
रोहाना कलां से चोरी भैंसा मदीना कॉलोनी से बरामद
मुजफ्फरनगर/रोहाना। गांव रोहाना कलां से चोरी किया पशु पुलिस ने मदीना कॉलोनी निवासी के घर से बरामद कर लिया। आरोपी की पत्नी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहाना कलां निवासी संदीप त्यागी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि तीन नवंबर की रात बदमाशों ने उसके घर में बंधा भैंसा चोरी कर लिया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए रविवार रात सूचना के आधार पर मदीना कॉलोनी निवासी महबूब के घर दबिश दी। एसएसआई समयपाल अत्री ने बताया कि जांच में संदीप त्यागी के घर से चोरी हुआ भैंसा महबूब के घर से बरामद कर लिया गया। मामले में महबूब की पत्नी रेशमा को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी रेशमा के खिलाफ मामला दर्ज कर सोमवार को उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


हादसे की रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना टोल प्लाजा के निकट विगत तीन नवंबर को हुए हादसे में देवबंद निवासी वसीम की मौत हो गई थी, जबकि मुस्तकीम व निल्ला गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने वसीम के भाई शमसाद की तहरीर पर हादसे को अंजाम देने वाली कार के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed