{"_id":"5bc62bc9bdec22695d35f4c3","slug":"181539713993-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से सोने के कुंडल व नगदी ठग ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से सोने के कुंडल व नगदी ठग ले गए
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
महिला से कुंडल की ठगी
खतौली। वृद्ध महिला से बाइक सवार दो ठग सोने के कुंडल व हजारों रुपयों की नगदी ठगकर फरार हो गए।
थाना दौराला के गांव सकौती निवासी वृद्धा सरवरी पत्नी इस्हाक सोमवार को गांव जसौला में अपनी रिश्तेदारी से शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रही थी। जानसठ रोड पर ओवरब्रिज के नीचे बाइक सवार दो ठग युवकों ने महिला को रोक लिया। इन ठगों ने महिला को अपनी बातों के झांसे में लेकर कानों के सोने के कुुंडल व 15 हजार रुपये की नगदी ले ली। इसके बाद दोनों ठग बाइक पर बैठकर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया, तब तक बाइक सवार ठग काफी दूर निकल चुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली।