फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आवास बनवाने का झांसा देकर 35 हजार ठगे

आवास बनवाने का झांसा देकर 35 हजार ठगे

Tue, 16 Oct 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
आवास बनवाने का झांसा देकर 35 हजार ठगे
जानसठ। कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान बनवाने का झांसा देकर एक विधवा महिला को ठग लिया। ठगी का पता चला, तो पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान बनवाने को लेकर कुछ लोगों द्वारा कस्बावासियों से वसूली की जा रही है। सोमवार को कस्बा निवासी शबनम पत्नी अली मोहम्मद ने बताया कि उसके पास प्रधानमंत्री आवास योजना विभाग से मकान बनवाने को लेकर फोन आया था। बताया था कि आपका मकान बनाने को लेकर चयन किया गया है। आपके पैसे खाते में ट्रांसफर करने के लिए आपको कुछ पैसे देने होंगे। यह पैसे आपको विभाग के खाते में जमा करने पड़ेंगे। पीड़ित महिला ने उस खाता नंबर में 35 हजार रुपये जमा करा दिए। कुछ दिन तक जब खाते में पैसा नहीं आया तो पीड़ित महिला ने इसकी छानबीन की, पता चला कि वह नंबर बंद आ रहा है और राजस्थान का है। पीड़ित महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर राजेंद्र नागर ने महिला को जांच पड़ताल करके कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed