{"_id":"5b9962ea867a557ff47ddb68","slug":"181536778986-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बेटी उठा ले जाने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को बेटी उठा ले जाने की धमकी
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला पर हमला किया
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरनगर निवासी मुन्नी पत्नी परवेज ने तहरीर देकर बताया कि पड़ोस की महिला सट्टे की खाईबाड़ी के चलते उससे रंजिश रखती है। पीड़िता के अनुसार मंगलवार देर रात महिला का दामाद जबरन उसके घर में घुस आया और गालीगलौज करने लगा। शोर मचाने पर महिला ने अपनी बेटी के साथ मौके पर पहुंचकर मुन्नी पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
चरस के साथ दबोचा युवक
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाने के एसआई बचनसिंह अत्री ने मंगलवार देर रात मदीना चौक पर चेकिंग के दौरान युवक को तीन सौ ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। एसआई के अनुसार आरोपी चरस सप्लाई करने के धंधे से जुड़ा हुआ है, जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
अपहरण का फरार आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे गांव जटनंगला निवासी संजीव उर्फ सिब्बा को उसी के घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।