फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कपिल हत्याकांड में पुलिस के खाली हाथ

कपिल हत्याकांड में पुलिस के खाली हाथ

Sun, 12 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
कपिल हत्याकांड में पुलिस के खाली हाथ
कपिल त्यागी की हत्या में पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)।
गांव बिजोपुरा के जंगल में बदमाश बताकर की गई बहेड़ी के युवक कपिल त्यागी की हत्या में पुलिस अब तक खाली हाथ है। पूछताछ के बाद हिरासत में लिए गए एक युवक को पुलिस ने मनोरोगी होने के चलते छोड़ दिया है, जबकि किसान को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
गांव बिजोपुरा में बृहस्पतिवार शाम युवक की लाठी-डंडों से पीटने के बाद फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों द्वारा कथित बदमाश द्वारा गांव निवासी किसान विकास की ट्यूबवेल से मोटर खोलने और पकड़े जाने पर विकास पर हमला करने का आरोप लगाया गया था। युवक की शनाख्त बाद में शहर कोतवाली के गांव बहेड़ी निवासी कपिल त्यागी पुत्र वीरेंद्र के रूप में हुई थी। शुक्रवार को थाने पहुंचे कपिल के परिजनों ने बिजोपुरा के ग्रामीणों पर कपिल की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। उधर, जांच में भी कपिल के खिलाफ किसी भी तरह के आपराधिक मामले नहीं मिले। परिजनों के अनुसार कपिल बिजोपुरा से सटे गांव महरायपुर में कार्ड देने गया था, जहां से लौटते समय उसकी हत्या कर दी गई। उक्त मामले में अब तक पुलिस तीन दिन बीतने के बावजूद खाली हाथ है। तमाम कवायद के बावजूद अब तक पुलिस हत्या की वजह तक का खुलासा नहीं कर पाई है। उधर, पुलिस ने मामले में बदमाश की सूचना देने वाले किसान विकास समेत दो लोगों को हिरासत में लिया था, जिनमें से एक युवक मनोरोगी पाया गया है, जिस पर उसे छोड़ दिया गया। वहीं, किसान विकास से अभी भी पुलिस पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर सुभाष राठौर ने बताया कि कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शरीर पर गंभीर चोटों के 11 घाव
छपार। बिजोपुरा गांव में बदमाश बताकर मारे गए बहेड़ी निवासी कपिल के शरीर पर गंभीर चोटों के कुल 11 घाव पाए गए हैं। इनमें लाठी-डंडों के साथ ही धारदार हथियार से हुए घाव भी शामिल हैं, जिससे उसकी हत्या बर्बर तरीके से किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed