{"_id":"5b5623b64f1c1b3b5a8b6a61","slug":"181532371894-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई के हत्यारोपी बंदी की मेरठ में उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई के हत्यारोपी बंदी की मेरठ में उपचार के दौरान मौत
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई के हत्यारोपी बंदी की मेरठ में उपचार के दौरान मौत
मुजफ्फरनगर। एक गांव में इज्जत की खातिर बड़े भाई की गोली मार कर हत्या करने वाले घायल हत्यारोपी बंदी के छोटे भाई बबलू की सोमवार को मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
तितावी थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति बेटी करीब दो माह पूर्व प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक के साथ फरार हो गई थी। इसे लेकर 17 जुलाई को मनोज की दोनों भाइयों के साथ कहासुनी हो गई थी। विवाद बढऩे पर सुभाष व बबलू ने मनोज को लाठी-डंडों से पीटने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी थी। संघर्ष में बबलू भी गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, सुभाष फरार हो गया था। जेलर कमलेश सिंह के अनुसार 19 जुलाई को हालत बिगडऩे पर बंदी बबलू को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल रैफर कर दिया गया था। सोमवार को उपचार के दौरान बंदी बबलू की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।