फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   घर में घुसकर परिवार पर हमला, मामला दर्ज

घर में घुसकर परिवार पर हमला, मामला दर्ज

Wed, 18 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर परिवार पर हमला, मामला दर्ज
घर में घुसकर परिवार पर हमला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पारसनाथ निवासी गुलशन ने तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले के ही कुछ लोगों से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि दूसरे पक्ष के चमनलाल, संजय, प्रदीप व डिंपल ने घर में घुसकर गुलशन के साथ ही उसकी पत्नी सुमन, बड़े भाई राजेंद्र व उसकी पत्नी के साथ गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पूरे परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें चारों लोग घायल हो गए। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद पीड़ितों ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराते हुए तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

नई मंडी में छात्र को पीटा
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मखियाली निवासी आकाश पटेलनगर स्थित ग्रेन चैंबर स्कूल में पढ़ता है। मंगलवार सुबह वह गांव से स्कूल जा रहा था। जैसे ही वह स्कूल के निकट पहुंचा, वहां पहले से मौजूद चार युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि चारों युवकों ने आकाश के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने इकट्ठा होकर दो हमलावरों को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। इसके बाद लोगों ने पकड़े गए दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed