फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   घर से कॉलेज आई भोपा की छात्रा लापता

घर से कॉलेज आई भोपा की छात्रा लापता

Thu, 05 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
घर से कॉलेज आई भोपा की छात्रा लापता
घर से कॉलेज आई भोपा की छात्रा लापता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भोपा के गांव धीराहेड़ी से कॉलेज आई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। हरसंभव तलाश के बावजूद छात्रा का सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव धीराहेड़ी निवासी अनिल उर्फ मिंटू ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी भांजी शिवांगी शहर के छोटूराम डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। पीड़ित के अनुसार तीन दिन पूर्व शिवांगी कॉलेज आई थी, लेकिन इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन हरसंभव तलाश के बावजूद छात्रा का सुराग नहीं लगा। थक-हारकर परिजनों ने अज्ञात में अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर छात्रा की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी अबूपुरा निवासी शिवकुमार गोयल ने तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा नितिन (30) मनोरोगी है। पीड़ित के अनुसार 29 जून की सुबह करीब छह बजे वह बिना किसी को बताए घर से निकलकर चला गया, जिसके बाद से उसका सुराग नहीं लगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed