{"_id":"5aef54464f1c1bb56a8b814f","slug":"181525634118-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल के सैप्टिक टैंक को लेकर दो समुदाय में तनाव बना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धार्मिक स्थल के सैप्टिक टैंक को लेकर दो समुदाय में तनाव बना
Updated Mon, 07 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर के आहाता औलिया में एक धार्मिक स्थल के सेफ्टी टैंक को साफ करने को लेकर दो समुदाय के लोगों में तनाव बन गया। जानकारी पाकर पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझा कर शांत किया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आहाता औलिया में स्थित एक धार्मिक स्थल में शनिवार देर शाम सेफ्टी टैंक की सफाई कराई जा रही थी। जिससे बदबू से आस पड़ोस में रहने वाले लोगों का बुरा हाल हो गया। पास में रहने वाले नीरज गुप्ता आदि लोगों ने इसका विरोध किया। जिसका लेकर वहां पर कहासुनी हो गई। धार्मिक स्थल के इनामा मौलाना नौशाद ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने धार्मिक स्थल में घुस कर उनसे अभद्रता की। इसी बात को लेकर दोनों के लोग आमने सामने आने से तनाव बन गया। सूचना पर शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को सुना। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। रविवार सुबह इसी मसले को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
सूचना पर फिर पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों को शहर कोतवाली में बुलाया। बैठक में दोनों पक्षों को सुना। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। तय हुआ कि टैंक को मशीन के द्वारा रात में खाली कराया जाएगा। धार्मिक स्थल के सामने वाहनों को खड़ा नहीं किया जाएगा। दोनों पक्षों ने लिखित में समझौता पुलिस को दिया। उधर, इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि टैंक खाली कराने को लेकर दोनों समुदाय के बीच तनातनी हो गई थी। दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों की कोतवाली में बैठक बुलाई गई, जिसमें दोनों पक्षों में समझौता हो गया।