{"_id":"5aac12f04f1c1bc0758b5f40","slug":"181521226480-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात पर झगड़ा, कई चोटिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली बात पर झगड़ा, कई चोटिल
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसको लेकर दोनों पक्षों में हथियार चले। जिसमें कई लोग घायल हो गए। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला मल्हूपुरा में अब्दुल रहमी और अजीम के बीच छींटाकशी को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके चलते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। धारदार हथियार लेकर एक-दूसरे के सामने आ गए। जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाकर तहरीर दी है।
पत्नी को दिलाने की मांग
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जड़ौदा निवासी एक युवक ने ने तहरीर देकर बातया कि उसकी शादी सात मार्च 2007 को भोपा थाना क्षेत्र के गांव रहकड़ा में हुई थी। पीड़ित का आरोप है कि धंधेड़ा निवासी उसका साढू व साला पहुंचे और उसके ससुर को बीमार बताकर उसकी पत्नी को वहां से ले आए। आरोप है कि उसका साढू उसकी पत्नी को बंधक बनाकर गाजियाबाद ले गया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
मृतक की शिनाख्त
मुजफ्फरनगर। गुरुवार रात रेशू विहार फाटक के निकट ट्रेन से गिरकर मरे युवक की शिनाख्त हो गई है। उसकी शिनाख्त मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव डाबका निवासी मोनवीर पुत्र राजेश शर्मा के रूप में हुई है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव साथ ले गए।
विज्ञापन
सांड की टक्कर से किसान की मौत
मुजफ्फरनगर। रोहाना के जंगल में सांड की टक्कर से एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले को भाकियू नेताओं ने कोतवाली में तहरीर देकर सांड से निजात दिलाने की मांग की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रोहाना निवासी प्रेम पुत्र मंगता शुक्रवार सुबह जंगल में गया था। जंगल में घूम रहे सांड ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजन गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए, यहां चिकित्सकों ने प्रेम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, भाकियू कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में प्रदर्शन कर सांड से निजात दिलाने की मांग की है।