{"_id":"5a9d880d4f1c1b410b8bc503","slug":"181520273421-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचार के दौरान महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उपचार के दौरान महिला की मौत
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
उपचार के दौरान महिला की मौत
मुजफ्फरनगर। जानसठ के गांव कवाल निवासी 65 वर्षीया महिला को उसके परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना कोई कार्रवाई के शव साथ लेकर चले गए।
हमला किया
मुजफ्फरनगर। भोकरहेड़ी निवासी ओमपाल पुत्र हुकुम सिंह का अपने गांव में ही किसी के साथ विवाद हो गया, जिस पर कुछ लोगों ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल को उसके भाई ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
युवक का नकदी से भरा बैग छीना
मुजफ्फरनगर। राजस्थान से लौट रहे एक युवक से दो युवकों ने बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। बैग में 43 हजार की नगदी बताई गई है। सिविल लाइन थाने पर शेरपुर निवासी रिजवान पुत्र मुनफैद ने तहरीर दी। बताया कि वह राजस्थान में कारपेंटर है। रामपुर जिले का कय्यूम और दीदाहेड़ी निवासी मारूफ भी दूसरी फैक्ट्री में कार्य करते हैं। आरोप है कि वह दो मार्च को राजस्थान से अहमदाबाद ट्रेन से आ रहा था। दोनों आरोपी भी उसके साथ थे। रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद जब वह बाहर आए तो आरोपी उसका बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में 43 हजार रुपये और अन्य सामान था। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
तीन लोग पुलिस के हत्थे चढ़े
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने चुंगी नंबर दो पर एक बछड़े को गोकशी के लिए लेकर जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम तसलीम, कादिर और मोमीन निवासी न्याजूपुरा बताए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।
स्कूटी सवार बदमाशों ने मोबाइल छीना
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र में प्रकाश चौक के निकट स्कूटी सवार बदमाश एक युवक का मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। नईमंडी क्षेत्र के मौहल्ला देवपुरम निवासी लवी सोम ने पुलिस को सूचना दी। वह महावीर चौक से ईरिक्शा में सवार होकर घर लौट रहा था। प्रकाश चौक के पास स्कूटी सवार दो बदमाश उसके हाथ से उसका फोन छीनकर फरार हो गए।
अंसारी रोड पर शव मिला
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में अंसारी रोड पर गली में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने के प्रयास किए। बाद में शव की पहचान मिमलाना रोड निवासी राजा के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि वह बीमार था, अस्पताल के पास उसकी अचानक मौत हो गई। परिजन शव लेकर चले गए।