{"_id":"5a663b2d4f1c1b8e268b5d50","slug":"181516649261-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कांस्टेबल के साथ अस्पताल में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला कांस्टेबल के साथ अस्पताल में मारपीट
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में महिला कांस्टेबल के साथ अभद्रता
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने गई एक महिला कांस्टेबल के साथ अस्पताल कर्मियों ने अभद्रता की। पीड़िता ने शहर कोतवाली में नामजद तहरीर देकर आरोपियों पर उसके साथ मारपीट करने और उसकी पिटाई की वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
शहर के एक थाने में तैनात महिला कांस्टेबल ने शहर कोतवाली पर तहरीर दी। बताया कि वह जिला चिकित्सालय में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने गई थी। आरोप है कि उसने जब एक कर्मचारी से जब इसके बारे में जानकारी ली, तो आरोपी ने उसके साथ अभद्रता की। आरोप लगाया कि इसके बाद वहां पर आरोपी के साथी भी आ गए और उन्होंने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन से पिटाई का उसका वीडियो भी बना लिया। पीड़िता ने कोतवाली आकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
चिकित्सालय में महिला का हंगामा
मुजफ्फरनगर। जिला महिला चिकित्सालय में एक संदिग्ध महिला घुस गई। जिसे रोकने पर उसने हंगामा कर दिया। बाद में उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला चिकित्सालय की सीएमएस ने इस संबंध में शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि महिला अस्पताल में आकर तीमारदारों से रुपये मांग रही थी। उसे रोकने पर उसने हंगामा कर दिया। पुलिस ने महिला से पूछताछ की, जो देवबंद क्षेत्र की निवासी थी। बाद में पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।