{"_id":"5a3ffb254f1c1bc45b8be03c","slug":"181514142501-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जेल से रिहा होगा शामली का बंदी सालिम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आज जेल से रिहा होगा शामली का बंदी सालिम
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज जेल से रिहा होगा शामली का बंदी सालिम
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर सोमवार को जिला कारागार में बंद शामली के एक कैदी सालिम को रिहाई मिलेगी। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जेल प्रशासन ने उसकी रिहाई की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई है। वह चोरी के मामले में जेल में बंद है।
प्रदेश की योगी सरकार ने 25 दिसंबर सोमवार को अटलबिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर प्रदेश भर की जेलों में बंद 93 बंदियों को रिहा करने की घोषणा की है। प्रदेश सरकार से जारी हुई सूची में यहां जिला कारगार से भी एक बंदी रिहा होगा। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि सोमवार को शामली जिले के कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव बसेड़ा निवासी बंदी सालिम पुत्र शौकत को रिहा किया जाएगा। वह चोरी के मामले में जेल में बंद था। वह जुर्माना अदा न करने के कारण जेल से रिहा नहीं हो सका था। सामाजिक संस्था अनमोल फाउंडेशन की ओर से उसका जुर्माना अदा किया गया। अब सोमवार यानि आज उसे रिहा कर दिया जाएगा।
जेल में बंदियों और कैदियों को कंबल बांटे
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में शीतलहर और सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरण हुआ। गन्ना विकास परिषद मंसूरपुर के अध्यक्ष श्यामपाल सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल वर्मा, रविंद्र चौधरी, धर्मवीर सिंह आदि के सहयोग से जिला कारागार में 100 कंबलों का वितरण किया गया। इस पुनीत कार्य के लिए जेल अधीक्षक एके सक्सेना तथा जेलर एएन त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।