फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रुकनपुर में युवक को गोली मारी

रुकनपुर में युवक को गोली मारी

Tue, 07 Nov 2017 01:30 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
रुकनपुर में युवक को गोली मारी
रुकनपुर में युवक को गोली मारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के गांव रुकनपुर के बाग के पास युवक को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल का कहना है कि उसे पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने गोली मारी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

शहर कोतवाली के गांव पीनना निवासी प्रवीण पुत्र चंद्रपाल सोमवार शाम को किसी काम से गांव रुकनपुर जा रहा था। गांव के बाहर बाग के पास उसे संदिग्ध हालात में पेट में दाईं ओर गोली लगी। उसने ही पुलिस को सूचना दी। खबर मिलने पर डायल 100 पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शहर कोतवाली पुलिस ने अस्पताल जाकर घायल से घटना की जानकारी ली। उसने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के सुंदर और उसके साथी लुहारी निवासी सचिन ने उसे गोली मारी है। पुलिस ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। देर रात तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस घटना को संदिग्ध मान कर जांच-पड़ताल कर रही है। कार्यवाहक शहर कोतवाल समयपाल सिंह अत्री ने बताया कि युवक की शर्ट पर गोली लगने का कोई निशान नहीं है। जबकि पेट में गोली मारना बताया गया है। तहरीर नहीं मिली है, पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed