{"_id":"59fcbff84f1c1bdb538babf2","slug":"181509736440-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के गल्ले से नकदी चोरी, दो दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी के गल्ले से नकदी चोरी, दो दबोचे
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
मिमलाना रोड पर कपड़ा व्यापारी के गल्ले से दो चोरों ने हजारों रुपये की नगदी साफ कर दी। दोनों चोरों को दुकानदारों ने दबोच लिया। जिनके कब्जे से चोरी के रुपये बरामद हो गए हैं।
मिमलाना रोड निवासी मोहित मोहल्ले में ही कपड़े की दुकान करता है। शुक्रवार को मोहित किसी कार्य से कहीं गया था। दुकान पर उसका छोटा भाई संदीप बैठा था। दोपहर में संदीप पड़ोस की दुकान से कुछ सामान लेने चला गया। तभी दुकान पर दो युवक पहुंचे और कपड़ा देखने लगे। मौका पाकर दोनों युवकों ने गल्ले में रखी हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली। संदीप को युवकों पर शक हुआ, तो उसने आसपास के लोगों को एकत्रित कर लिया। चकमा देकर एक युवक मौके से फरार हो गया। पकड़े गए युवक की पिटाई कर दुकानदारों ने तलाशी ली तो 1400 रुपये बरामद हो गए। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके साथी को भी दबिश देकर दबोच लिया। दोनों नाबालिग चोर हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
पंजाब पुलिस ने दी दबिश
मुजफ्फरनगर। कोतवाली क्षेत्र में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए पंजाब पुलिस ने दबिश दी। कोई वांछित पुलिस के हाथ नहीं लगा, जिसके चलते पंजाब पुलिस बैरंग लौट गई। पंजाब के जालंधर थाने के उपनिरीक्षक सिंगारा सिंह टीम के साथ शुक्रवार को कोतवाली थाने में आमद दर्ज कराने पहुंचे। पंजाब पुलिस ने बताया कि गांव सुजडू के लीकड़ा पट्टी निवासी याकूब और नसीम धारा 138 के मामले में वांछित हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी गई है। दोनों आरोपी फरार मिले हैं। जिसके बाद पंजाब पुलिस खाली हाथ वापिस लौट गई।