फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गला दबाकर की थी महिला की हत्या

गला दबाकर की थी महिला की हत्या

Tue, 25 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
गला दबाकर की थी  महिला की हत्या
गला दबाकर की थी महिला की हत्या
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नईमंडी कोतवाली क्षेत्र की मीनाक्षीपुरम कालोनी में विवाहिता शोभा की हत्या गला दबाकर की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ। हत्यारों ने उसके मुंह में कपड़ा भी ठूंस रखा था। पुलिस ने हत्याकांड में जांच-पड़ताल के बाद दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें वह व्यक्ति भी शामिल है, जिसने मृतका की बेटी को उसकी मां की हत्या की सूचना दी थी। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

नईमंडी कोतवाली क्षेत्र की मीनाक्षीपुरम कालोनी में किराए के मकान में रह रही 45 वर्षीया शोभा की रविवार को हत्या कर दी गई थी। वह मूल रूप से जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव नाईपुरा की रहने वाली थी। पति रमेशचंद से विवाद के चलते वह अपनी बेटी काजल के यहां शहर में रह रही थी। बेटी ब्यूटी पार्लर में काम करती है। रविवार को भी वह ब्यूटी पार्लर में गई हुई थी। घर पर उसकी मां शोभा अकेली थी। इसी दौरान उसकी हत्या की गई। काजल के रिश्ते के चाचा ने उसे फोन करके बताया था कि वह जब यहां कमरे पर आया तो शोभा मृत पड़ी मिली। इसके बाद काजल घर पहुंची तो उसकी मां की लाश कमरे में पड़ी थी। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। सूचना पर नईमंडी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से उसकी मौत की जानकारी हुई। मृतका की बेटी काजल ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। नईमंडी इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जांच के उपरांत दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है, जल्द वारदात का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed