फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जट मुझेड़ा से किशोरी का अपहरण

जट मुझेड़ा से किशोरी का अपहरण

Tue, 30 Apr 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
जट मुझेड़ा से किशोरी का अपहरण
जटमुझेड़ा से किशोरी का अपहरण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव जटमुझेड़ा में सहेली के साथ खेतों पर पत्ते लेने गई किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। बाद में किशोरी को दूसरे समुदाय के युवक द्वारा अपहरण कर ले जाए जाने की जानकारी मिली, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित परिजनों ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव जट मुझेड़ा निवासी महिला ने सोमवार को पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 15 साल की बेटी विगत 25 अप्रैल को गांव निवासी सहेली के साथ खेतों पर पत्ते लेने के लिए गई थी, लेकिन संदिग्ध हालात में लापता हो गई। किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी सहेली से पूछताछ की, लेकिन उसने कोई भी जानकारी होने से इंकार कर दिया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि तलाश करने के दौरान किशोरी को गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाए जाने की जानकारी मिली। पीड़ित परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई के साथ ही किशोरी की बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed