फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सड़क हादसे में आठ छात्र-छात्राएं घायल

सड़क हादसे में आठ छात्र-छात्राएं घायल

Thu, 25 Apr 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में आठ छात्र-छात्राएं घायल
मीरापुर। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गांव कैथोड़ा के निकट ई-रिक्शा और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में रिक्शा में सवार आठ स्कूली छात्र-छात्राएं घायल हो गए।
विज्ञापन

मीरापुर के गांव कैथोड़ा निवासी चेतन पुत्र विजयपाल, आकांक्षा व मानवी पुत्री विकास, चिराग पुत्र मुनेश, धानी, आदित्य, राधिका व अंकुश पुत्रगण संदीप प्रतिदिन की भांति ई-रिक्शा से मीरापुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में पढ़ने के लिए जा रहे थे। प्रात: करीब आठ बजे मीरापुर से रामराज की ओर जा रही कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा में सवार सभी आठ बच्चे घायल हो गए। जानकारी मिलते ही अभिभावकों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों तथा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल बच्चों को उपचार दिलाया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया, जबकि दोनों चालक मौके से फरार हो गए। घायल बच्चों की ओर से विकास कुमार सैनी पुत्र मनोहर लाल सैनी निवासी कैथोड़ा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed