फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जलभराव के विवाद में दो पक्षों में पथराव, तीन घायल

जलभराव के विवाद में दो पक्षों में पथराव, तीन घायल

Sat, 20 Apr 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
जलभराव के विवाद में दो पक्षों में पथराव, तीन घायल
मुजफ्फरनगर। जनकपुरी मोहल्ले में मकान के बाहर जल भराव होने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। एक पक्ष के लोगों ने मकान में घुस कर पथराव कर दूसरे पक्ष के तीन परिजनों को घायल कर दिया। पुलिस ने तीन हमलावरों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के जनकपुरी निवासी मोनू पुत्र रामपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके घर के बाहर सड़क खुदाई के दौरान हुए एक गड्ढे में पानी भर रहा था। इसे लेकर धीर सिंह से कहासुनी हो गई। आरोप है कि धीर सिंह ने अपने पुत्र संजय व सचिन के साथ मिलकर उसके परिवार पर पथराव कर दिया। इसमें वह, उसकी पत्नी अलका, सोनिया पत्नी नरेंद्र घायल हो गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई करते तीन हमलावरों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के किदवईनगर आस मोहम्मद पुत्र अखलाक शराब पीकर लोगों को परेशान कर रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसका शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed