फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाजपा नेता विरेंद्र गुर्जर को दुबई से आया धमकी भरा फोन

भाजपा नेता विरेंद्र गुर्जर को दुबई से आया धमकी भरा फोन

Thu, 28 Feb 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता विरेंद्र गुर्जर को दुबई से आया धमकी भरा फोन
देवबंद (सहारनपुर)। अखिल भारतीय राष्ट्रवादी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर को अपहरण कर जान से मारने की धमकी भरा फोन आया था। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को देकर अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मिरगपुर गांव निवासी भाजपा नेता चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की रात्रि करीब 8 बजे उनके मोबाइल पर 363685 से फोन आया। कॉलर ने कहा कि वह दुबई से बोल रहा है। तेरा अपहरण करके टुकड़े-टुकड़े करेंगे। तू बच नहीं सकता। तूने गांव मिरगपुर में गुर्जर आर्मी बनाकर दारुल उलूम देवबंद से आतंक खत्म करने की बात कहकर अपनी मौत को दावत दी है। अब तूझे खुदा भी नहीं बचा सकता। इंसा अल्लाह तू जल्दी खत्म होगा। विरेंद्र गुर्जर ने बताया कि कॉलर ने गाली-गलौज करने के बाद फोन काट दिया। जिसके बाद पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। कोतवाल कुलदीप सिंह ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि कॉल इंटरनेट से की गई। कॉलर आईडी निकलवाकर मामले की जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed