फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   थाने में दरोगा ने मारे थप्पड़, हुआ हंगामा

थाने में दरोगा ने मारे थप्पड़, हुआ हंगामा

Thu, 14 Feb 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
थाने में दरोगा ने मारे थप्पड़, हुआ हंगामा
थाने में दरोगा ने मारे थप्पड़, हुआ हंगामा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। भाईयों के बीच बटवारे को लेकर विवाद हो गया। इस मामले में एक भाई शिकायत लेकर बहनों के साथ कोतवाली पहुंचा। जहां दरोगा ने उसको कई थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद बहनों ने कोतवाली में हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही दरोगा पर पैसे लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया।

क्षेत्र के कुलसत गांव में जमीन के बटवारे को लेकर भाईयों के बीच विवाद चल रहा है। बुधवार को भी उनके बीच इसको लेकर आपस में कहासुनी हो गई। जिसके चलते एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर इसकी शिकायत की। इसी दौरान दूसरे पक्ष की दो महिला अपने भाई श्रवण कुमार के साथ कोतवाली पहुंची और भायला चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार से मिलीं। आरोप लगाया कि दरोगा ने पैसे लिए हुए हैं जिसके चलते उसने उसके भाई को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में हंगामा करना शुरू कर दिया। जब उन्होंने पैसे लेकर भाई के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया तो दरोगा तैश में आ गया और मातहतों के साथ मिलकर युवक को घसीट कर कोतवाली में ले जाने लगा। जब महिलाओं ने इसका विरोध किया तो उनके साथ भी धक्कामुक्की की गई। इस दौरान वहां मौजूद कुछ भाजपा नेताओं ने मामले को संभाला। उधर, दरोगा धीरेंद्र कुमार ने मारपीट किए जाने के आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed