फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आईएएस के बेटे के साथ हुए हादसे का आरोपी दबोचा

आईएएस के बेटे के साथ हुए हादसे का आरोपी दबोचा

Tue, 22 Jan 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
आईएएस के बेटे के साथ हुए हादसे का आरोपी दबोचा
छपार (मुजफ्फरनगर)। गोरखपुर के अपर नगर आयुक्त के बेटे की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन निवासी दीपक कृष्ण सिन्हा गोरखपुर के अपर नगर आयुक्त पद पर कार्यरत हैं। 11 जनवरी को उनका बेटा सार्थक कृष्ण (19) अपने साथियों के साथ कार से देहरादून घूमने के बाद घर लौट रहा था। कार को गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी दिव्यांश चला रहा था। नेशनल हाईवे पर बिजोपुरा चौराहे के पास अचानक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर दूसरी साइड की सड़क पर जा गिरी थी, जिसमें उसी समय सामने से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी थी। भीषण हादसे में सार्थक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसके तीन दोस्तों के साथ ही दूसरी कार सवार उत्तराखंड के झबरेड़ा निवासी परिवार भी घायल हो गया था। अपर नगर आयुक्त दीपक कृष्ण सिन्हा ने मामले में कार चालक दिव्यांश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक दिव्यांश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed