{"_id":"5c212614bdec2256b1109983","slug":"171545676308-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारंट रिकॉल कराने आया वांछित कोर्ट से फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वारंट रिकॉल कराने आया वांछित कोर्ट से फरार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अदालत में वारंट रिकॉल कराने पहुंचा वांछित पत्नी की सहायता से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की पत्नी को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया है। वहीं, आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
शामली जिले के गांव बरला जट्ट निवासी सतीश पुत्र मानसिंह सोमवार को एक मामले में जारी हुए वारंट रिकॉल कराने के लिए पत्नी कमलेश के साथ अदालत में पहुंचा था। न्यायाधीश के आदेश पर सतीश को कस्टडी में ले लिया गया, जिसके बाद वह मौका पाकर पत्नी के कंधों पर हाथ रखकर बीमार होने का ढोंग कर अदालत से बाहर आया और रफूचक्कर हो गया। वांछित के फरार होने की सूचना मिलते ही न्यायाधीश ने उसकी पत्नी को हिरासत में लेने के आदेश देते हुए सतीश को कोर्ट में हाजिर होने के निर्देश दिए, लेकिन शाम तक भी वह कोर्ट नहीं पहुंचा। इस पर न्यायाधीश के आदेश पर उसकी पत्नी कमलेश को सिविल लाइंस थाने ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए महिला को जेल भेज दिया गया। वहीं, फरार हुए सतीश की तलाश में भी दबिश दी जा रही है।
हमले व एससी-एसटी एक्ट का है आरोपी
मुजफ्फरनगर। बरला जट्ट निवासी सतीश पुत्र मानसिंह सरकार बनाम गौरव धारा 307 आईपीसी के साथ ही थाना चरथावल के तहत एसटी-एसटी एक्ट में अभियुक्त है। इस मुकदमे में वह लगातार कोर्ट से गैरहाजिर चल रहा था। जिस कारण उसके वारंट जारी हो गए थे। सोमवार को सतीश ने पत्नी कमलेश के साथ कोर्ट पहुंचकर अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में सरेंडर अर्जी दाखिल करते हुए वारंट रिकॉल का प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया था। इस पर सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने उसे कस्टडी में लेने के आदेश दिए, जिसके बाद वह फरार हो गया। मामले की अगली सुनवाई के लिए अब नौ जनवरी 2019 की तिथि नियत की गई है।