फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वकीलों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को इंस्पेक्टर को घेरा

वकीलों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को इंस्पेक्टर को घेरा

Tue, 18 Dec 2018 12:22 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
वकीलों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को इंस्पेक्टर को घेरा
खतौली। तहसील बार संघ एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने वकील और उसके भाई स्टांप विक्रेता के साथ मारपीट के मामले मेें आरोपियों की गिरफ्तारी मांग को लेकर थाने में इंस्पेक्टर को घेराव किया। चेतावनी दी कि अगर आगामी सोमवार तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे कलमबंद हड़ताल शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

गांव आदमपुर मोचड़ी निवासी तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव अधिवक्ता सुभाष चंद तहसील में प्रैक्टिस करते हैं। उनके साथ उनका भाई महेश चंद भी चैंबर पर बैठता है। महेश चंद स्टांप विक्रेता है। 29 नवंबर को वकील के चैंबर पर चार लोग पहुंचे। इन लोगों ने दोनों भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया। इनमें से दो लोग महेश चंद से स्टांप की बिक्री के 70 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे। मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। उस वक्त वकील सुभाष चंद ने चारों आरोपियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि पुलिस ने बिना कार्रवाई के मौके पर पकड़े गए आरोपियों को थाने से छोड़ दिया था। जिसको लेकर अधिवक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। सोमवार को बार संघ अध्यक्ष जगदीश आर्य, महासचिव नवीन उपाध्याय, पूर्व कैलाशचंद गुप्ता, राजबीर सिंह, दिमाग सिंह आदि थाने में पहुंचे। इन अधिवक्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर इंस्पेक्टर का घेराव किया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने अधिवक्ताओं से तीन दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed