{"_id":"5bfaea0fbdec2241c54d09a7","slug":"171543170575-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बालक के साथ कुकर्म, दूसरे से कुकर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक बालक के साथ कुकर्म, दूसरे से कुकर्म का प्रयास
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
युवक ने बालक के साथ कुकर्म किया
खतौली। क्षेत्र के एक गांव में युवक ने एक बालक के साथ कुकर्म किया। बालक के परिजनों ने पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दे दी है।
शनिवार को इसी युवक ने फिर से गांव के एक बालक के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने विरोध किया तो इस पर आरोपी युवक ने महिला के सामने कपड़े उतारकर अभद्रता की। आरोपी युवक का वीडियो भी वायरल हो गया। इसके बावजूद पुलिस ने अभी तक इस आरोपी को नहीं पकड़ा है। थाने में शिकायत करने पहुंची गांव की महिलाओं ने बताया कि पहली घटना आठ नवंबर की है। गांव का रहने वाला युवक गांव के छह साल के बालक को बहला फुसलाकर मकान में ले गया। आरोप है कि युवक ने बालक के साथ कुकर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। महिलाओं का आरोप है कि पीड़ित बालक के परिजनों ने आरोपी युवक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर भी दी थी। आरोप है पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अभी कोई कार्रवाई नहीं की है। शनिवार को इस युवक ने गांव के दूसरे बालक के साथ भी कुकर्म करने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने आरोपी युवक की पिटाई करते हुए पुलिस से शिकायत की। शिकायत करने पर आरोपी युवक ने गांव की रहने वाली महिला के साथ अभद्रता की। महिला ने युवक के हरकत की मोबाइल से वीडियो बना ली थी। महिला ने इस वीडियो का वायरल कर दी है। वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपी युवक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई नहीं की है। पुलिस का कहना है कि युवक मनोरोगी है। वह यूपी पुलिस में भर्ती हो गया था। चेकअप करने के बाद उसको चिकित्सकों ने मनोरोगी घोषित कर दिया था। इस बीमारी की वजह से युवक को पुलिस की नौकरी से निकाल दिया गया है।