{"_id":"5be72363bdec226947535ab7","slug":"171541874531-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पुत्र ने निजी खर्च से पुल का निर्माण शुरु कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान पुत्र ने निजी खर्च से पुल का निर्माण शुरु कराया
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान पुत्र ने निजी खर्च से पुल का निर्माण शुरू कराया
जानसठ। गांव राजपुर कलां में खतौली व मीरापुर मार्ग को गांव से जोड़ने वाले पुल के जर्जर होने के बाद भी शासन द्वारा नहीं बनाने पर ग्राम प्रधान पुत्र ने छह लाख रुपये के अपने निजी खर्चे से गांव वालों के लिए पुल का निर्माण कराना प्रारंभ किया।
गांव राजपुर कलां के सड़क मार्ग को खतौली व मीरापुर मार्ग से जोड़ने के लिए कई वर्षों पूर्व सिंचाई विभाग ने नाले पर एक पुल बनवाया था, जो काफी जर्जर हालत में होने के कारण क्षतिग्रस्त हो चुका था। ग्रामीण सिंचाई विभाग व प्रदेश सरकार से पुल निर्माण कराए जाने की मांग करते चले आ रहे थे। पुल का निर्माण नहीं होने पर ग्राम प्रधान के पुत्र रवि चौधरी ने शासन की व्यवस्था से आहत होकर इस पुल का निर्माण अपने निजी खर्च से शुरू करा दिया। ग्राम प्रधान के पुत्र रवि चौधरी ने बताया कि इस पुल को बनवाने के लिए छह लाख रुपये खर्च होंगे। ग्रामीणों की सुविधा व किसी अनहोनी घटना को देखते हुए वह शासन की लचर प्रणाली से परेशान होकर इस पुल का निर्माण कराया जा रहा है।
भाजपा बूथ अध्यक्षों का स्वागत किया
खतौली। भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष प्रशांत देशवाल ने नगर में बूथ अध्यक्षों को माला पहना कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। नगर अध्यक्ष प्रशांत देशवाल तथा महामंत्री सुरेश आर्य ने सुनील जैन, प्रफुल्ल आर्य, वरदान प्रजापति, वैभव अग्रवाल, रवि सैनी, टिंकू प्रजापति, अभिषेक रहेजा, नितिन सिंघल, ब्रजेश, जयभगवान आदि बूथ अध्यक्षों का माला डालकर स्वागत और अभिनंदन किया।