फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हत्यारोपियों पर जान की धमकी देने का आरोप,

हत्यारोपियों पर जान की धमकी देने का आरोप,

Fri, 31 Aug 2018 12:26 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपियों पर जान की धमकी देने का आरोप,
हत्यारोपियों को गिरफ्तार करो
विज्ञापन

खतौली। गांव दाहौड़ में दो पक्षों के पक्षों के बीच हुए संघर्ष में घायल ग्रामीण की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि नामजद हत्यारोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उनको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ितों ने पुलिस पर उनको धमकाने का आरोप लगाया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि वे मुख्यालय पर नामजद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी से मिले थे। एसएसपी ने उनको सीओ के पास भेज दिया था। पीड़ित सीओ से मिलने उनके कार्यालय पर पहुंचे। सीओ पीड़ितों को नहीं मिल सके। जिस कारण वे निराश होकर घर लौट गए।

दाहौड़ गांव में 18 अगस्त को रास्ते के ऊपर से दो मकानों में आने जाने के लिए लिंटर डालने को लेकर मांगेराम और सौराज पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया था, जिसमें एक पक्ष से महिलाओं समेत तेजबीर पुत्र सौराज घायल हो गए थे। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान तेजबीर की मौत हो गई थी। मृतक के भाई उधम सिंह ने ग्राम प्रधान शिवकुमार, बबलू, कालू, राजेंद्र, हरीश, मांगेराम व राजू के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने नामजद आरोपी राजू व कालू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाकी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने को पुलिस जुटी है। पीड़ित पक्ष के लोगों का आरोप है कि बाकी नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उनको जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस अभी तक उनको गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पीड़ितों का आरोप है कि फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात करने पर पुलिस उल्टे उनको धमका देती है। पीड़ितों ने बताया वे आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी से मिले थे। उन्होंने सीओ से मिलने की बात कही। पीड़ित सीओ से मिलने पहुंचे तो, वे नहीं मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed