फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एमबीबीएस परीक्षा में नकल करते मिले दस प्रशिक्षु डॉक्टर

एमबीबीएस परीक्षा में नकल करते मिले दस प्रशिक्षु डॉक्टर

Tue, 28 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
एमबीबीएस परीक्षा में नकल करते मिले दस प्रशिक्षु डॉक्टर
अब तक मेडिकल के 10 छात्र नकल करते पकड़े
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एमबीबीएस का प्रशिक्षु छात्र ब्लू टूथ से नकल करता हुआ पकड़ा गया। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों की परीक्षा शहर के एसडी डिग्री कॉलेज में चल रही है। परीक्षा केंद्र पर कुल सात पेपर होने हैं, जिनमें से पांच पेपर में नकल करते हुए अभी तक 10 प्रशिक्षु डॉक्टर नकल करते पकड़े जा चुके हैं।

मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्र नकल के फेर से नहीं बच पा रहे हैं। डॉक्टर बनने के लिए एक परीक्षार्थी हाईटेक तरीके से नकल करता हुआ पाया गया। प्राचार्य एससी वार्ष्णेय ने बताया कि एमबीबीएस प्रथम वर्ष का विद्यार्थी माइक्रोफोन डिवाइस लगा कर नकल कर रहा था। जांच के दौरान छात्र के कान से चिप बरामद हुई। उसने अंडरवियर में छोटा सिस्टम छिपा रखा था, जिसके जरिये वह नकल कर रहा था। एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं के लिए एसडी डिग्री कॉलेज को एग्जाम सेंटर बनाया गया है। केंद्र पर सात पेपर होने हैं, जिनमें से पांच विषयों की परीक्षा हो चुकी है। दो विषयों की परीक्षा शेष है। प्राचार्य के मुताबिक अभी तक की चेकिंग में 10 एमबीबीएस प्रशिक्षु नकल करते पकड़े गए हैं। इस संबंध में संबंधित छात्रों की रिपोर्ट चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ के परीक्षा नोडल अधिकारी को भेज दी गई है। सुबह दस से एक बजे तक परीक्षा का समय निर्धारित है। बतातें चले कि गत वर्ष मेरठ रोड स्थित जैन कन्या पीजी कॉलेज में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र था। एसटीएफ और क्राइम ब्रांच ने सीसीएस यूनिवर्सिटी में कापियां बदलने के फर्जीवाड़ें में मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर से दो छात्रों आयुष पानीपत और स्वर्णजीत संगरुर पंजाब को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed