{"_id":"5b71d79c42c7923d2820cfe5","slug":"171534187420-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर लुटेरे मुठभेड़ में धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिर लुटेरे मुठभेड़ में धरे
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के हत्थे दो लुटेरे चढ़े
मुजफ्फरनगर। सादपुर रजबहे की पुलिया पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में दो लुटेरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। लुटेरों से एक जून को हुई लूट का टेबलेट, दो तमंचे व तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
शहर कोतवाली के रोहाना चौकी इंचार्ज एसआई राकेश शर्मा टीम के साथ सादपुर रजबहे की पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो संदिग्ध युवकों को देख उन्हें रुकने के लिए कहा गया तो वे पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। इस पर पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया। एसआई शर्मा के अनुसार पकड़े गए युवक शातिर लुटेरे हैं, जिनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से एक जून को बड़कली क्षेत्र में सुभाषनगर निवासी युवक से हुई लूट का टेबलेट भी बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस पर हमले के साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।