{"_id":"6a9b172001926d1e8e040f3c","slug":"youth-beaten-for-refusing-to-mow-grass-condition-critical-badaun-news-c-123-1-sbly1006-172312-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घास काटने से मना करने पर युवक को पीटा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घास काटने से मना करने पर युवक को पीटा, हालत गंभीर
विज्ञापन
कार में सो रहा घायल अनमोल। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के सिरतोल गांव में खेत से जबरन घास काटने का विरोध करना युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि रंजिश के चलते दबंग युवक को घर ले गए और वहां लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है।
सिरतोल निवासी नेमचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा अनमोल शुक्रवार को खेत पर गया था। आरोप है कि गांव के कुछ लोग उसके खेत में जबरन घास काट रहे थे। अनमोल ने इसका विरोध करते हुए घास काटने से मना किया। इसी बात को लेकर आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी अनमोल के घर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद अपने घर में लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की।
मारपीट में अनमोल को गंभीर चोटें आईं। हालत बिगड़ने पर पिता उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाल मनोज कुमार सिंह के अनुसार शिकायत के आधार पर घायल युवक को मेडिकल परीक्षण सरकारी अस्पताल में कराया गया है। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद