फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कूंगरपट्टी में मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े

कूंगरपट्टी में मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े

Thu, 09 Aug 2018 01:02 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
कूंगरपट्टी में मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े
मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े, पथराव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव सुजड़ू की कूंगरपट्टी में मामूली विवाद के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट व पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई, जबकि कई लोग सिर फटने से लहूलुहान भी हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस घायलों का मेडिकल कराते हुए मामले की जांच कर रही है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ूू के मोहल्ला कूंगरपट्टी निवासी इसरार ने तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी इंतजार अक्सर अपने वाहन व पशुओं को उसके घर के बाहर खड़े कर देता है, जिससे वहां गंदगी रहती है। आरोप है कि बुधवार को इसरार ने इंतजार को वाहन व पशु अपने घर के आगे से हटाने के लिए कहा तो उनके बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए, जिसके बाद उनके बीच जमकर संघर्ष होने के साथ ही जबरदस्त पथराव भी हुआ। संघर्ष में इसरार के साथ ही उसके बेटे बिलाल व वारिस भी घायल हो गए। वहीं, दूसरी ओर से भी इंतजार समेत कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत करते हुए स्थिति पर काबू पाया। इसके बाद सभी घायलों का मेडिकल कराया गया। वहीं, दूसरे पक्ष से इंतजार ने भी इसरार पक्ष के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस दोनों पक्षों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed