{"_id":"5b6205c84f1c1ba61f8b66bd","slug":"171533150664-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दस अपराधियों पर लगाई गैंगस्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम ने दस अपराधियों पर लगाई गैंगस्टर
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस बदमाश गैंगेस्टर में निरुद्ध
मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने बुधवार को ट्रकों से सरिया चोरी करने वाले और गोकशी करने वाले गिरोहों के दस बदमाशों को गैंगेस्टर में निरुद्ध किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है।
डीएम कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार गांव जड़ौदा निवासी पप्पू उर्फ अनीस पुत्र शफीक ने पत्नी राबिया व अन्य साथियों संजय निवासी बामढौली थाना थल पिथौरागढ़ उत्तराखंड, गौरव शर्मा निवासी गणेशपुरा हस्तिनापुर और शाहजेब निवासी जसोई तितावी के साथ मिलकर गिरोह बनाया हुआ था। उक्त गिरोह सरिया लदे वाहनों की चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देता था। उधर, गांव जड़ौदा के ही नईम पुत्र रियाज कुरैशी भी साथियों गुलशेर पुत्र अनीस नाई, चांद मियां उर्फ चांदू पुत्र अब्दुल रहीम व इकबाल पुत्र अब्दुल रहीम के साथ मिलकर गोकशी की घटनाओं को अंजाम देर रहा था। इसके चलते डीएम ने उक्त सभी अपराधियों को बुधवार को गैंगस्टर के तहत निरुद्ध करने के आदेश दिए हैं।
युवक संदिग्ध हालात में लापता
छपार। क्षेत्र के गांव पेरई निवासी बिजेंद्र धीमान ने तहरीर देकर बताया कि उसका चचेरा भाई सोमपाल पुत्र बिशंबर मंगलवार दोपहर बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया। शाम तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।