{"_id":"5b5a25f84f1c1b49748b7124","slug":"171532634616-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों में बाधक बनने पर की पति की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंधों में बाधक बनने पर की पति की हत्या
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना के अटाली गांव में छह जून की रात हुई मुकेश कश्यप की हत्या अनैतिक संबंधों में बाधक बनने पर उसी की पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर की थी। महिला ने तीन लोगों के खिलाफ पति की हत्या के बाद उसकी लाश के सामने ही अपने साथ गैंगरेप किए जाने के आरोप लगाते हुए कई दिन तक कलक्ट्रेट परिसर में भी धरना दिया था।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में शुक्रवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसपी देहात अजय सहदेव ने बताया कि बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव अटाली निवासी मुकेश कश्यप की विगत छह जून की रात गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। सात जून की सुबह उसकी लाश गांव के जंगल में पेड़ से लटकी मिली थी। मामले में मुकेश की पत्नी पूनम ने गांव के ही दो युवकों को नामजद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पूनम ने कई बार कलक्ट्रेट में भी धरना-प्रदर्शन कर पति के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। एसपी देहात ने बताया कि इंस्पेक्टर बुढ़ाना प्रभाकर केंतुरा ने बुधवार देर रात पूनम के साथ ही श्रवण कुमार व अनित कुमार को शक के आधार पर हिरासत में लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद की गई पूछताछ में पूनम ने पति की अनैतिक संबंधों में बाधक बनने पर हत्या किए जाने की बात कही। एसपी देहात के अनुसार, मुकेश की पत्नी के गांव के ही श्रवण के साथ काफी समय से अनैतिक संबंध थे। कुछ दिन पूर्व मुकेश ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इसके बाद से पति-पत्नी के बीच तनाव रहने लगा था। एसपी देहात ने बताया कि मुकेश की हत्या उसी की पत्नी ने प्रेमी संग की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।