फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवक व ग्रामीण से मांगी रंगदारी

युवक व ग्रामीण से मांगी रंगदारी

Thu, 12 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
युवक व ग्रामीण से मांगी रंगदारी
दो से मांगी रंगदारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव तिगरी में ग्रामीण और शहर के लद्दावाला में युवक से रंगदारी मांगी गई है। दोनों मामलों में पीड़ितों ने पुलिस से कार्रवाई के साथ ही सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव तिगरी निवासी राजकुमार ने बताया कि गांव के ही हयान और फारूख बदमाश किस्म के हैं। दोनों युवक ग्रामीणों से अवैध उगाही के साथ ही मारपीट करते हैं। करीब तीन माह से दोनों उससे लगातार दस हजार रुपये की मांग कर रहे है। विरोध करने पर 21 मई को आरोपियों ने उसे उस समय बंधक बना लिया, जब वह ट्रैक्टर लेकर खेतों की तरफ जा रहा था। तमंचा लगाकर रुपये नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दावाला निवासी सलमान ने तहरीर देकर बताया कि उसके व्हाट्सएप पर कुछ दिन पूर्व अज्ञात व्यक्ति ने कॉल की। कॉल रिसीव करने पर आरोपी ने उससे पांच हजार रुपये बतौर रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed