फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भट्ठा मालिक से दो लाख रुपये हड़पे

भट्ठा मालिक से दो लाख रुपये हड़पे

Mon, 05 Mar 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
भट्ठा मालिक से दो  लाख रुपये हड़पे
भट्ठा मालिक से दो लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन

मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव कैथोड़ा निवासी एक युवक ने एक भट्ठा मालिक से लेबर भेजने के बहाने एक लाख 90 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए। मेरठ के पल्लवपुरम निवासी विवेक शर्मा का पल्लवपुरम मे ही ईंट भट्ठा है। 30 जनवरी को कैथोड़ा निवासी एक युवक इनके भट्ठे पर गया और अपने आप को लेबर का ठेकेदार बताकर लेबर भेजने का वादा किया। लेबर भेजने के एवज में कुछ घनराशि एडवांस भट्ठा मालिक से मांगी। भट्ठा मालिक ने आरोपी युवक के खाते में एक लाख 90 हजार रुपये डलवा दिए, लेकिन आज तक लेबर उनके भट्ठे पर नहीं भेजी गई। आरोपी युवक ने अपना मोबाइल भी काफी समय से बंद कर रखा है। भट्ठा मालिक ने थाना मीरापुर में आरोपी युवक के विरुद्ध शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिवम को मनोनीत किया
मीरापुर। अखिल भारतीय युवा वैश्य महासभा के पश्चिमी उप्र अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने मीरापुर निवासी शिवम राजवंशी को महासभा का पश्चिमी उप्र उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
विज्ञापन

-------------------
खोखे रखवाने के लिए चेयरमैन को ज्ञापन
शाहपुर। कस्बे के पैंठ मैदान के सैकड़ों बेरोजगार हुए दुकानदारों ने नगर पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द खोखे रखवाने की मांग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि वह लगभग पिछले 40 वर्षों से उक्त भूमि पर अपने खोखे रखकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। किंतु नगर पंचायत ने अदालत के एक आदेश के बाद ढाई माह पूर्व इन सभी खोखों को बलपूर्वक हटवा दिया। जिसके बाद से ये दुकानदार बेरोजगार हैं। दुकानदारों के परिवार भूखे मरने के कगार पर हैं। कृष्णपाल ठेकेदार, संजीव कुमार, विनय सिंघल, रोशन लाल, मिंटू कुमार, राजीव कुमार, अशोक कुमार, मांगेराम, प्रमोद कुमार, इरफ़ान, नवाब, सत्येंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में विकास
कार्यों के प्रस्ताव पारित
शाहपुर। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में कस्बे में विकास कार्य कराए जाने के प्रस्ताव पास होने के साथ पारदर्शिता और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में आयोजित नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में कस्बे में विभिन्न वार्डों में होने वाले लाखों रुपये के विकास कार्यों के अनेक प्रस्ताव पास किए गए। इसके अलावा गर्मी की मौसम को देखते हुए खराब नलकूपों को ठीक कराने के साथ हैंडपंपों के पानी की जांच कराने के साथ उन्हें ठीक कराने के भी प्रस्ताव पास हुए। बैठक में खोके रखवाने का प्रस्ताव भी रखा गया, किंतु उक्त प्रस्ताव पर विचार नहीं किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने कहा कि नगर के विकास में होने वाले सभी कार्य पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ हो इसके लिए हम सभी संकल्पबद्ध हैं। संचालन अधिशासी अधिकारी अनूप राय ने किया। बैठक में सभासद उमेश गोयल, विशाल गर्ग, अब्दुल कलाम अंसारी, प्रवीण कुमार, फोंदा कुरैशी, वकील अहमद, शाहनवाज कुरैशी, ममता सैनी, निर्मला चौधरी, ममता सौदाई, रजनी शर्मा, रिहाना सैफी, स्वर्णलता, लिपिक सचिन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed