{"_id":"5a9307624f1c1bc65c8b4725","slug":"171519585122-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत ट्रांसफार्मर का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्युत ट्रांसफार्मर का सामान चोरी
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत ट्रांसफार्मर का सामान चोरी
जानसठ । चोरों ने तीन दिन में दूसरी बार विद्युत ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर लिया। विद्युत निगम अधिकारियों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शनिवार की रात मोहल्ला जनत्ताबाद में ईदगाह के पीछे लगे ढाई सौ केवीए के ट्रांसफार्मर से 11 हजार वोल्ट की लाइन के तार काटकर चोरों ने ट्रांसफार्मर को नीचे गिरा कर उसका सामान चोरी कर लिया। रविवार की सुबह चोरी की घटना का पता चला था। जेई संजीव कुमार ने बताया कि निगम को लगभग 6 लाख रुपये की हानि हुई है। जेई संजीव कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। दो दिन पूर्व भी मोहल्ला हुसैनपुरा के ट्रांसफार्मर से तेल चोरी किया गया था। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि कस्बे में यह दूसरी चोरी की घटना है, जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरों को जेल भेजा जाएगा।