फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बैंक में हुई छीनाझपटी, तीन हिरासत में लिए

बैंक में हुई छीनाझपटी, तीन हिरासत में लिए

Sat, 11 Nov 2017 12:03 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
बैंक में हुई  छीनाझपटी,  तीन हिरासत में लिए
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)।। ग्राम कम्हेड़ा बैंक में दो लोगों में पैसों के लेनदेन को लेकर मारपीट हो जाने की सूचना से अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन

ग्राम कम्हेड़ा निवासी रजनीश कुमार के गांव के ही पप्पू पर कुछ पैसे उधार थे। जिन्हें मांगने के बावजूद वह नहीं दे रहा था। शुक्रवार को उसने गांव के पीएनबी से कुछ पैसे निकाले थे। उसी समय रजनीश भी अपने भाई सचिन के साथ बैंक पहुंचा और उससे उधार दिए पैसे मांगने लगा। दोनों में छीनाझपटी के बाद बैंक में ही मारपीट शुरू हो गई, जिसमें कुछ रुपये फटकर बैंक में बिखर गए। जिसमें किसी ने पुलिस को बैंक में मारपीट कर पैसे छीनने की सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को थाने ले आई। पुलिस ने लेनदेन के मामला निपटाकर दोनों भाइयों का शांतिभंग में चालान कर दिया। इसके अलावा पुलिस ने ग्राम तुगलकपुर निवासी लक्ष्मण और उसके पिता धीरा का भी आपस में झगड़ा करने पर शांतिभंग में चालान किया है। उधर, ग्राम लखनौती निवासी अमन का न्यायालय से वारंट जारी होने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


नशे में धुत्त सिपाही ने किया दुर्व्यवहार
पुरकाजी। थाने पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने नशे में धुत्त होकर महिला के घर जाकर दुर्व्यवहार किया। इसको लेकर मोहल्ले के लोगों में रोष व्याप्त है और उन्होंने इंस्पेक्टर से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना दो दिन पूर्व बुधवार रात की है। थाने की जीप पर तैनात इंस्पेक्टर का एक हमराह पुलिसकर्मी नशे में धुत्त होकर कस्बे की मुस्तफा कॉलोनी में एक महिला के घर पहुंचा और दुर्व्यवहार करने लगा। विरोध किया तो पुलिसकर्मी ने उस पर उल्टे-सीधे आरोप लगाने शुरू कर दिए। शोरशराबा सुनकर मोहल्ले के कुछ लोग पहुंच गए। जिन्हें देखकर पुलिसकर्मी मोहल्ले के ही एक अन्य व्यक्ति के घर पहुंच गया और उसे सट्टा करने के आरोप में थाने ले आया। उधर, इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed