फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मकान से नगदी, जेवरात चोरी

मकान से नगदी, जेवरात चोरी

Mon, 06 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
मकान से नगदी, जेवरात चोरी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। ग्राम संभलहेड़ा के प्राइमरी स्कूल के पास रहने वाली एक महिला के घर में घुसकर चोरों ने उसके जेवर और नगदी चोरी कर ली। देवेंद्र की पत्नी सीमा ने बताया कि उसका पति दूसरे शहर में मजदूरी करने गया है। दिन में खेत पर काम करने गई थी। दोपहर के समय चोरों ने उसके घर में रखे संदूक का ताला तोड़कर उसके जेवर और हजारों रुपये की चोरी कर ली। पीड़िता ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


पशु को जहर देकर मारा
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। ग्राम खेड़ी सराय निवासी आस मौहम्मद पुत्र नसीर ने थाने में तहरीर दी। बताया कि सुबह वह घर से मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए गया था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर में बंधे भैंसें को जहर दे दिया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि उसके एक भैंसे को अज्ञात लोगों ने गत शनिवार को उसके भैंसें को जहर देकर मार दिया था। आस मौहम्मद ने बताया कि भैंसें के चारे से आटे में लिपटी हुई जहर की गोलियां भी मिली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed