{"_id":"597e2b264f1c1b25508b4738","slug":"171501440806-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को झांसा देकर कुंडल व सामान ठगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को झांसा देकर कुंडल व सामान ठगा
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। भूड़ रजवाहा के पास वृद्ध महिला को झांसे मेें लेकर दो ठगों ने उससे सोने के कुंडल व सामान से भरा थैला ठगकर ले गए। महिला ने शोर मचाया तो दोनों ठग फरार हो चुके थे। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
गांव लिसौड़ा निवासी वृद्ध महिला तारा पत्नी शेर सिंह ने रविवार को खतौली के बाजार में सामान खरीदने के लिए आई थीं। बाजार से सामान खरीदकर तारा वापस थैले में सामान खरीद अपने घर जा रही थी। भूड़ क्षेत्र में रजवाहे के पास दो ठग महिला को मिले। इन ठगों ने महिला को झांसे में लेकर बताया कि उसका बेटा बड़ा कष्ट झेल रहा है। आप हमको कानों के कुंडल और थैले समेत सामान दे दो। इसके बाद आपको खाली हाथ आगे को कुछ कदम चलना है। पीछे मुड़कर कतई मत नहीं देखना। इससे आपको भगवान के दर्शन होंगे और परिवार में बेटे के सभी कष्ट दूर हो जाएंगे। महिला ठगों के झांसे में आ गई। लोगों ने महिला के बताने पर दोनों ठगों को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। पीड़िता को लेकर परिवार के लोग थाने में पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर ठगों को तलाश करना प्रारंभ कर दिया है।