फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सिंडिकेट बैंक में बदमाशों ने लगाई सेंध

सिंडिकेट बैंक में बदमाशों ने लगाई सेंध

Wed, 08 May 2019 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
सिंडिकेट बैंक में बदमाशों ने लगाई सेंध
सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर गांव निराना के निकट स्थित सिंडिकेट बैंक में बदमाशों ने सेंध लगाकर चोरी की कोशिश की। अंदर घुसे बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे के तार तो काट दिए, लेकिन चोरी के दौरान सायरन बजने पर वे फरार हो गए। मंगलवार सुबह बैंक खुलने पर घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव निराना के निकट सिंडीकेट बैंक की शाखा है, जिसमें प्रबंधक के रूप में बेबी कार्यरत हैं। बैंक के ठीक पीछे एक खाली प्लॉट है, जिसकी बाउंड्री वॉल काफी ऊंची है। सोमवार देर रात बदमाश उक्त प्लॉट में घुसकर बैंक शाखा के पीछे पहुंचे और वहां की दीवार में सेंध लगाकर भीतर घुस गए। अंदर घुसने के बाद बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे के तार काट दिए और चोरी के इरादे से बैंक को खंगालना शुरू कर दिया। इसी दौरान अचानक बैंक में लगा सायरन बज उठा, जिससे घबराकर बदमाश बिना चोरी किए ही कुंबल से बाहर निकलकर फरार हो गए। बुधवार सुबह बैंक स्टाफ ड्यूटी पर पहुंचा तो बैंक के मेन गेट के ताले खोलकर भीतर घुसते ही उनके होश उड़ गए। तत्काल थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, जिस पर एसपी सिटी सतपाल आंतिल, ट्रेनी आईपीएस श्रद्धा पांडेय, सीओ नई मंडी योगेंद्र सिंह व सिखेड़ा इंस्पेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांच के लिए कब्जे में ले ली है। उधर, बैंक शाखा प्रबंधक बेबी का कहना है कि सायरन बजने से घबराकर बदमाश फरार हो गए, जिससे किसी तरह का नुकसान बैंक को नहीं हुआ है। घटना की तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन


सायरन बजने के बावजूद सोती रही पुलिस
सिखेड़ा। गांव निराना में राजमार्ग पर स्थित सिंडिकेट बैंक में चोरी के प्रयास की गंभीर वारदात की थाना पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई। यहां तक कि काफी देर तक तेज आवाज में सायरन बजने के बावजूद थाना पुलिस की नींद नहीं टूटी। ऐसे में एक ओर जहां सायरन बजने के बाद बदमाश नहीं भागते तो बैंक में बड़ा नुकसान होना तय था, वहीं दूसरी ओर यह थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक शाखा में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया गया है। हालांकि बैंक शाखा में लगा सायरन बजने के बाद बदमाश बिना चोरी किए ही फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरों के तार काटने के बावजूद बदमाश फुटेज में कैद हो गए हैं, जिन्हें चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। - सतपाल आंतिल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed