फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवती से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो क्लिप बनाई

युवती से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो क्लिप बनाई

Sun, 21 Apr 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
युवती से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो क्लिप बनाई
युवती से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो क्लिप बनाई
विज्ञापन

पुरकाजी। गांव से कस्बे में आ रही युवती को टाटा-ऐस चालक ने चार साथियों के साथ जबरन धमात नहर पुल पर ले जाने के बाद ईख के खेत में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर मोबाइल से वीडियो क्लिप बनाई। सनसनीखेज वारदात के बाद अश्लील क्लिप वायरल करने की धमकी देते हुए युवती से मोबाइल व नकदी भी छीन ले गए। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पुरकाजी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि वह शनिवार सुबह दस बजे गांव से कस्बे में सामान खरीदने आ रही थी। इसके लिए वह गांव से एक टाटा-ऐस में सवार हुई, जिसमें अन्य सवारियां भी थीं। पीड़िता का कहना है कि टाटा चालक ने सभी सवारियों को गांव झबरपुर के पास उतारकर अपने चार साथियों को फोन कर वहीं बुला लिया। इसके बाद सभी आरोपी गाड़ी धमात गंग नहर पुल से पटरी मार्ग पर ले गए, जहां उन्होंने उसे ईख के खेत में खींच लिया। आरोप है कि तीन युवकों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और एक युवक अपने मोबाइल से दुष्कृत्य की अश्लील वीडियो क्लिप बनाता रहा। विरोध करने पर पीड़िता के कपड़े भी फाड़ डाले। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता से उसका मोबाइल व नकदी भी छीन ली और किसी से घटना के बारे में बताने पर अश्लील क्लिप वायरल करने व जान से मारने की धमकी देकर उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह पीड़िता घर लौटी और परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसआई पुरकाजी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। तहरीर आई है, जिसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed