फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मेंहदी उतरी नहीं, उजड़ गया सिंदूर

मेंहदी उतरी नहीं, उजड़ गया सिंदूर

Wed, 06 Mar 2019 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
मेंहदी उतरी नहीं, उजड़ गया सिंदूर
हाथों की मेहंदी अभी भी सूखी नहीं और उजड़ गया सुहाग
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव हैदरनगर जलालपुर में सोमवार देर रात हुई शैलेंद्र उर्फ हैप्पी की हत्या से गांव निवासी आजाद के घर मातम पसरा हुआ है।
28 फरवरी को ही शादी के लाल जोड़े में सजी आजाद की बेटी शिवानी के हाथों से मेहंदी का रंग अभी हल्का भी नहीं पड़ा था कि उसका सुहाग ही उजड़ गया। अचानक हुए इस वज्रपात से एक ओर जहां नवविवाहित शिवानी सदमे में है, वहीं आजाद के पूरे परिवार का भी रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिजनों के अनुसार लाडली की शादी काफी धूमधाम से की गई थी, जिसे सोमवार शाम ही परिजन ससुराल से मिलने के लिए मायके लेकर आए थे। देर रात करीब एक बजे दामाद शैलेंद्र उर्फ हैप्पी चचेरे भाई मनीष के साथ अचानक शिवानी व परिजनों से मिलने बाइक से ससुराल पहुंचा था। करीब आधा घंटे ससुराल में रुकने के बाद शैलेंद्र उर्फ हैप्पी भाई मनीष के साथ घर जाने के लिए निकला, जिसे शिवानी व परिजनों ने रोकते हुए सुबह जाने को कहा, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद वह नहीं रुका। इसके करीब 40 मिनट बाद ही शिवानी की ससुराल से उसके भाई सचिन के पास कॉल आई, जिसमें उन्होंने शैलेंद्र व मनीष के साथ हुई वारदात की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही आजाद के घर कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां शैलेंद्र की लाश ही मिली। सनसनीखेज वारदात से शिवानी होश खो बैठी है, जिसे परिजन व ग्रामीण महिलाएं बमुश्किल दिलासा दे रहे हैं। वहीं, आजाद व उसके परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed