फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवक की मौत में चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

युवक की मौत में चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Thu, 18 Oct 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
युवक की मौत में चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज
मुजफ्फरनगर। शहर के इंदिरा कॉलोनी निवासी युवक की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में परिजनों ने दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि युवक के एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग के चलते आरोपियों द्वारा दी गई धमकी के डर से युवक ने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के साईंधाम के निकट विगत 29 सितंबर को एक युवक अचेतावस्था में पड़ा मिला था, जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शिनाख्त इंदिरा कॉलोनी निवासी शुभम पुत्र सचिन सिंह पुंडीर के रूप में हुई थी। जिला अस्पताल से गंभीर हालत में युवक को मेरठ रेफर कर दिया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। मामले में युवक के परिजनों ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि उन्हें पता चला है कि शुभम के पड़ोस की एक महिला से प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि उक्त प्रेम संबंधों के चलते इंदिरा कॉलोनी आरोपी दो महिलाओं समेत चार लोगों ने युवक को बहाने से अपने घर बुलाकर उसे धमकी दी थी। आरोपियों द्वारा दी गई इस धमकी के चलते शुभम काफी टेंशन में आ गया था, जिसके चलते डर के मारे उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने आरोपियों पर युवक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed