फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अगवा युवती के कड़ी सुरक्षा में कराए बयान दर्ज

अगवा युवती के कड़ी सुरक्षा में कराए बयान दर्ज

Thu, 06 Sep 2018 01:10 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
अगवा युवती के कड़ी सुरक्षा में कराए बयान दर्ज
कड़ी सुरक्षा में युवती के कराए बयान दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल से मंगलवार को अगवा की गई मीरापुर के वलीपुरा निवासी युवती के बुधवार को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। सीओ सिटी के नेतृत्व में सिविल लाइंस व महिला थाना पुलिस युवती को कोर्ट परिसर ले गए, जहां बयान दर्ज कराने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। उधर, पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार युवती की मां समेत तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती प्रेम प्रसंग के चलते 13 अगस्त को अकबरपुर बहसूमा निवासी प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। मंगलवार को युवती ने प्रेमी के परिजनों के साथ जानसठ तहसील दिवस में पहुंचकर हाईकोर्ट के आदेश प्रस्तुत करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी, जिसके बाद एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के आदेश पर महिला थाना पुलिस उसका मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी। जिला अस्पताल परिसर से युवती के परिजनों ने महिला पुलिसकर्मियों पर हमला कर युवती को अगवा कर लिया था, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शेरपुर के जंगल से मुक्त करा लिया था। पुलिस ने मामले में युवती की मां फरजाना व चाचा शाहबाज के साथ ही संभलहेड़ा निवासी सत्तार को गिरफ्तार किया था। बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया। उधर, पुलिस ने अपने यहां दर्ज किए गए मामले में अगवा की गई युवती के कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में बयान दर्ज कराए। इस दौरान सीओ सिटी हरीश भदौरिया के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस व सिविल लाइंस थाना पुलिस साये की तरह युवती के साथ मौजूद रहे। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि मामले में हाईकोर्ट के आदेशों के अनुरूप ही कार्रवाई की जाएगी। शहर कोतवाली में दर्ज की गई एफआईआर के चलते युवती के कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार युवती की उम्र का निर्धारण कराने के लिए उसका मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed