{"_id":"5b4f91e34f1c1b27618b5815","slug":"161531941347-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्र प्रिंस का सुराग नहीं मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता छात्र प्रिंस का सुराग नहीं मिला
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर। मोहल्ला जाटान निवासी कक्षा 11 के लापता छात्र का दो दिन बाद भी सुराग नहीं लगा। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस छात्र की तलाश में जुटी है। एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि प्रिंस कुमार उर्फ शिवा पुत्र रामकुमार सनातन धर्म इंटर कालेज में कक्षा 11 का छात्र है। मंगलवार को प्रतिदिन की भांति प्रिंस कालेज गया था। बताया गया कि कुछ अनुशासनात्मक कारणों से प्रिंस को प्रधानाचार्य ने धमकाया तथा उसे नाम काटने की धमकी देकर कालेज से वापस भेज दिया। मगर, छात्र अपने घर नहीं पहुंचा। देर शाम तक घर न आने पर परिजनों ने अपने इकलौते बेटे को तलाश करना शुरू किया। छात्र के न मिलने पर पीड़ित पिता ने अपने पुत्र की गुमशुदगी थाने में दर्ज करायी।
कलश यात्रा के बाद श्रीराम कथा का शुभारंभ
मीरापुर। श्री बालाजी मंदिर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ श्रद्धा पूर्वक शुरू हुआ। कथा प्रारंभ होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने कलश यात्र निकाली। कथा व्यास आचार्य संजय कौशिक ने कहा कि भगवान के चरित्र को सुनने से जीवन सफल हो जाता है। उन्होंने श्रीराम कथा के महत्व तथा ऋषि याज्ञावल्क भारद्वाज संवाद का उल्लेख करते हुए भगवान की बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। मंदिर संस्थापक राजपाल सुक्रालिया, मनोज वाजपेयी, घनश्यामदास अग्रवाल, जगमोहन, बिजेंद्र प्रजापति, सचिन पाल, विनोद कुमार, पंकज संगल, पंकज गोयल, मोनू शर्मा, प्रीति, धर्मवती, सचिन पाल आदि ने कथा व्यास का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
बिना अनुमित नहीं दिया जाएगा डीजे
मीरापुर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने क्षेत्र के समस्त डीजे मालिकों की बैठक बुलाकर आवश्यक निर्देश दिए। एसओ मनोज चौधरी ने डीजे मालिकों को बताया कि कोई भी डीजे बिना अनुमति के किराये पर नहीं दिया जाएगा। डीजे ले जाने वाले अपनी आवश्यकतानुसार निर्धारित तिथियों की जानकारी पुलिस प्रशासन को भी देंगे। डीजे बजाने में ध्वनि प्रसार के निर्धारित मानकों के अनुसार ही प्रयोग करेंगे।